{"_id":"66e6bc5c7838b26df6077672","slug":"garbage-piled-up-in-devtoli-street-lights-broken-karnpryag-news-c-48-kpg1001-108972-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: देवतोली में लगे कूड़े के ढेर, स्ट्रीट लाइटें पड़ीं खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: देवतोली में लगे कूड़े के ढेर, स्ट्रीट लाइटें पड़ीं खराब
Sun, 15 Sep 2024 04:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:22 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सेमी ग्वाड़ गांव पालिका से हटने के बाद नगर से लगे देवतोली क्षेत्र की समस्या बढ़ गई है। यहां बीते एक माह से कूड़ा वाहन नहीं चला है जिससे सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। पथ प्रकाश के लिए लगी लाइटें भी बंद पड़ी हैं। देवतोली के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर देवतोली क्षेत्र को पालिका में यथावत रखने की मांग की।
देवतोली निवासी चिंतामणि सेमवाल, बीएन सेमवाल, एचएस सेमवाल, डीपी पुरोहित और मोहन प्रसाद आदि ने कहा कि सेमी-ग्वाड़ का अधिक आबादी वाला हिस्सा देवतोली है। जहां महाविद्यालय, पीएमजीएसवाई, सिंचाई सहित कई सरकारी कार्यालय भी हैं लेकिन पालिका से हटने के बाद अब देवतोली को भी अलग कर दिया जबकि देवतोली के लोग पालिका में यथावत रहने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि अब गांव से हटने के बाद एक माह से कूड़ा वाहन नहीं चला और ना ही पथ प्रकाश की लाइटें जली। ऐसे में सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर देवतोली को नगर पालिका कर्णप्रयाग में यथावत रखने की मांग की।