फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ganga group stood first in rangoli, Manjesh in speech, Rajni stood first in poetry.

Chamoli News: रंगोली में गंगा ग्रुप, भाषण में मंजेश, कविता में रजनी रहीं प्रथम

Fri, 03 Nov 2023 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 03 Nov 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Ganga group stood first in rangoli, Manjesh in speech, Rajni stood first in poetry.
फोटो
विज्ञापन

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मनाया गया गंगा उत्सव कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में गंगा उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रंगोली, भाषण, निबंध, एकल गीत आदि प्रतियोगिताएं हुईं। रंगोली प्रतियोगिता में गंगा ग्रुप प्रथम और मंदाकिनी द्वितीय स्थान पर रहा। जबकि गंगा पर हुई भाषण प्रतियोगिता में मंजेश नेगी ने पहला और मेघा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
कविता प्रतियोगिता में रजनी जोशी-निधि, गंगा स्वच्छता पर हुई निबंध प्रतियोगिता में मेघा-प्राची, भारत की शान गंगा विषय पर हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में मेघा-प्राची क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। एकल गीत में पुरुषार्थ सैलानी-रॉबिन, एकल नृत्य में पुरुषार्थ-कंडारी, सामूहिक नृत्य में रश्मि बिष्ट-हेमंत बिष्ट ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। सामूहिक गीत में सौम्या ने पहला और दरिया दयाल व ज्योति दूसरे स्थान पर रहे। इस दौरान प्राचार्य प्रो. कुलदीप नेगी ने गंगा, उसकी सहायक नदियों के साथ तालाबों, चाल खाल आदि को स्वच्छ रखने पर जोर दिया। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. भालचंद्र नेगी ने कार्यक्रम के उद्देश्य बताए। इस दौरान डाॅ. दर्शन सिंह नेगी, डाॅ. विधि ध्यानी, डाॅ. मनीष डंगवाल, डाॅ. रंजू बिष्ट, डाॅ. एसएस रावत, डाॅ. भावना मेहरा और डॉ. पूनम टाकुली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर में चलाया स्वच्छता अभियान

उत्तरकाशी। गंगा उत्सव के तहत नगर में स्वच्छता अभियान एवं प्लागिंग रन (दौड़ते-दौड़ते कूड़ा उठाना) का आयोजन किया गया। साथ ही आम लोगों से गंगा और इसकी सहायक नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला गंगा समिति के अध्यक्ष एवं डीएम अभिषेक रूहेला व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता राणा चौहान की अगुवाई में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ ही नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट, एसडीआरएफ, स्वजल विभाग, युवा कल्याण विभाग, सूचना विभाग, नेहरू युवा केंद्र, गंगा विचार मंच समेत कई विभागों और संगठनों ने केदार घाट, गंगा भागीरथी के किनारे वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कई बोरा कूड़ा एकत्र कर निस्तारण के लिए नगर पालिका को सौंपा। डीएम अभिषेक रूहेला ने कहा कि इधर-उधर कूड़ा फैलाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर काम करना होगा। सचिव श्वेता राणा चौहान ने छात्रों से लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र बिष्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शिवकुमार सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed