{"_id":"670129c347487161a50d5ee7","slug":"gairsain-became-the-winner-in-kho-kho-dasholi-became-the-winner-in-volleyball-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-108482-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: फोटो<bha>--<\/bha>\nखो-खो में गैरसैंण, वॉलीबाल में दशोली बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: फोटो<bha>--</bha> खो-खो में गैरसैंण, वॉलीबाल में दशोली बना विजेता
विज्ञापन
फोटो--
संवाद न्यूज एजेंसीगोपेश्वर। जिला स्तरीय शरदकालीन/शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल में विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
खेल मैदान गोपेश्वर में चल रही प्रतियोगिता के तहत शनिवार को प्राथमिक वर्ग बालकों की खो-खो प्रतियोगिता में गैरसैंण की टीम विजेता बनी। प्राथमिक वर्ग के बालकों की कबड्डी में दशोली की टीम विजेता बनी। जबकि सब जूनियर वर्ग में नारायणबगड़ की टीम विजेता बनी।
बैडमिंटन बालक वर्ग में जोशीमठ के कृष्णा विजेता व कर्णप्रयाग के रणवीर उपविजेता रहे। बालिका वर्ग बैडमिंटन में जोशीमठ की प्रतिज्ञा प्रथम व लक्ष्मी द्वितीय स्थान पर रही। वहीं वॉलीबाल सब जूनियर में दशोली ने थराली को 15-05 व 15-07 से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। देर शाम तक कई प्रतियोगिताओं के परिणाम जारी नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदीप नेगी, उपेंद्र बिष्ट, मनोज शाह, सुरेंद्र सिंह, कालिका प्रसाद, दिगंबर नेगी, युद्धवीर सिंह बिष्ट, प्रेमसिंह फरस्वाण, जिला क्रीड़ा समन्वयक वीरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।