{"_id":"5e2c79cf8ebc3e4b17266728","slug":"freedom-fighter-self-khim-singh-s-memorial-door-inaugurated-karnpryag-news-drn334000766","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानी स्व. खीम सिंह की स्मृति द्वार का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानी स्व. खीम सिंह की स्मृति द्वार का लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूया ग्राम पंचायत के स्वतंत्रता सेनानी स्व. खीम सिंह बिष्ट की स्मृति में बना स्मृति द्वार का विधायक मुन्नी देवी ने लोकार्पण किया। यहां आयोजित समारोह में आजादी के इस सिपाही के योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्व. खीम सिंह बिष्ट की याद में पर्यावरण मित्र बलवंत सिंह ने स्मृति द्वार में देव वृक्ष संजीवनी का रोपण किया गया। स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों व ग्रामीणों ने सरकार से ल्वाणी-सूया सड़क का नाम स्वतंत्रता सेनानी स्व. खीम सिंह के नाम पर करने की मांग की। ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू ने कहा कि स्व. खीम सिंह दानू सुभाष चंद्र बोस के आजाद हिंद फौज में शामिल थे। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। विधायक ने सूया मंदिर में प्रतीक्षालय बनाने की घोषणा की। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी केएस नेगी, ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू, पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट, राकेश जोशी, महाबीर बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष केडी मिश्रा, इंद्र सिंह राणा, दलबीर दानू, शीतल गड़िया, उमेश मिश्रा, चंद्र सिंह बिष्ट, जोध सिंह, पुष्पा नेगी, जय सिंह नेगी आदि शामिल रहे।
विधायक को सौपा ज्ञापन
देवाल। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों और स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों ने स्वतंत्रता सेनानी की याद में स्मारक बनाने, सूया-धारकोट के लिए सड़क स्वीकृत करने, सूया लाटू मंदिर का सौंदरीकरण करने, काली मंदिर में प्रतीक्षालय बनाने, तिमिला-घेस सड़क को जोड़ने के लिए पुल स्वीकृत करने की मांग का ज्ञापन सौंपा। विधायक मुन्नी देवी शाह ने बताया कि तिमिला-घेस सड़क को जोड़ने के लिए वर्ल्ड बैंक से पुल स्वीकृत है। उन्होंने सभी मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।