फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   free wi-fi facility will be available in badrinath

बदरीनाथ में मिलेगी फोर जी और वाई-फाई सुविधा

Thu, 12 Nov 2015 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Thu, 12 Nov 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन

अगले यात्रा सीजन में बदरीनाथ धाम फोर जी और वाई-फाई की सुविधा से जुड़ जाएगा। तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को वाई-फाई की सुविधा चौबीसों घंटे मुफ्त मिलेगी। बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने पहुंचे रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यह बात कही।

विज्ञापन


प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी और दोनों पुत्र हरि अनंत व आकाश के साथ हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंचे और सबसे पहले बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों से यात्रा के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन


मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से जोशीमठ, गोपेश्वर (मंडल) और गुप्तकाशी में संस्कृत महाविद्यालय भी चल रहे हैं। अंबानी ने इन महाविद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के लिए हर वर्ष एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की बात कही। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में छह माह में रिलायंस की फोर जी सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी यात्रा सीजन तक बदरीनाथ धाम को वाई-फाई सेवा से भी जोड़ दिया जाएगा। धाम की चोटियों को निहारते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि वे करीब 25 साल पूर्व पिता धीरू भाई अंबानी के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे थे।

बदरीनाथ का बुलावा आया तो इस बार फिर धाम के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। करीब एक घंटे तक बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद वे केदारनाथ धाम के दर्शनों को प्रस्थान कर गए।

अंबानी के बेटे आकाश की तबियत बिगड़ी
मुकेश अंबानी परिवार के साथ वीआईपी गेट के बजाय मुख्य सिंहद्वार से होकर बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने पहुंचे। बदरीनाथ गर्भगृह में पूजा करते वक्त उनके छोटे बेटे आकाश की तबियत बिगड़ गई।


उसे कुछ देर तक आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के समीप बैठाया गया। उनके साथ आए चिकित्सकों ने आकाश के स्वास्थ्य की जांच भी की। बताया गया कि ऑक्सीजन की कमी के चलते उसकी तबियत बिगड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed