{"_id":"66f6f8f307885524280b1e47","slug":"fourth-accused-of-fraud-of-eight-and-a-half-lakhs-arrested-from-bihar-gopeshwar-news-c-5-1-drn1019-512204-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: साढ़े आठ लाख की ठगी का चौथा आरोपी बिहार से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: साढ़े आठ लाख की ठगी का चौथा आरोपी बिहार से गिरफ्तार
Fri, 27 Sep 2024 11:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। एप डाउनलोड कराने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी करने वाले चौथे आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। मामले में महिला सहित तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
गोपेश्वर थाने के अंतर्गत मामला 2022 का है। हरेंद्र सिंह रावत निवासी बसंत विहार गोपेश्वर ने तहरीर दी थी। कहा था कि उसने अपने एटीएम से पैसे निकाले लेकिन पैसे नहीं आने पर गूगल से कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। नंबर मिलाया तो एक व्यक्ति ने खुद को बैंक का मैनेजर बताते हुए एप्लीमैक्स एप डाउनलोड करने को कहा। जैसे ही उसने एप डाउनलोड किया उसके खाते से साढ़े आठ लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि चौथा आरोपी गुलशन (23) निवासी विक्रमपुर थाना बिहपुर जिला भागलपुर बिहार फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पुलिस टीम ने आरोपी को बिहार के भगलपुर से 24 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। उसे ट्रांजिट रिमांड लेकर चमोली लाया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। संवाद