{"_id":"585d45344f1c1b0f15e394b5","slug":"found-the-body-of-missing-driver-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में लापता चालक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में लापता चालक का शव मिला
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ
Updated Fri, 23 Dec 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्गम घाटी में निर्माणाधीन ल्यारी-थैंणा-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर हिल कटिंग के दौरान हुई जेसीबी दुर्घटना में लापता चालक का शव चट्टान पर तीन मीटर नीचे अटका हुआ मिला। बृहस्पतिवार को हिल कटिंग के दौरान जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा में जा गिरी थी।
विज्ञापन
इसमें चालक लापता चल रहा था। सूचना के बाद राजस्व पुलिस चालक की खोज कर रही थी। शुक्रवार को घटना स्थल से खाई की ओर करीब 300 मीटर की दूरी पर चालक का शव मिला। चालक की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला, पोस्ट बंगा, ग्राम बारा निवासी अशोक (35) पुत्र प्रेम चंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन