{"_id":"56f1726b4f1c1b6468f14d24","slug":"found-at-the-vehicle-the-passengers-faced-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम मिले वाहन, मुसाफिरों ने झेली दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम मिले वाहन, मुसाफिरों ने झेली दिक्कत
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Tue, 22 Mar 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली को देखते हुए मंगलवार को सड़कों पर वाहनों का आवागमन अपेक्षाकृत कम रहा, जिससे मुसाफिरों को लंबे समय तक बस स्टेशनों पर वाहनों का इंतजार करना पड़ा। वाहन संचालक संगठनों का कहना है कि सड़कों पर होल्यारों की ओर से परेशान किए जाने के चलते कई वाहन खड़े हो गए।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग से पिंडर घाटी नारायणबगड़, थराली, देवाल और ग्वालदम सहित अल्मोड़ा से रूपकुंड पर्यटन विकास समिति, गढ़वाल मोटर्स आनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयूलि) सहित अन्य बस सेवा कंपनियों की ओर से बसों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
मंगलवार को रूपकुंड की अल्मोड़ा जाने वाली दो सेवाएं सहित नौटी क्षेत्र के बीस से अधिक गांवों को जाने वाली पुनगांव बस सेवा भी बंद रही। केवल जीएमओयूलि की हरिद्वार से ग्वालदम और अन्य लंबी दूरी की बस सेवाएं जारी रहीं। टैक्सी सेवा में भी कमी रही, जिसके चलते लोगों को बस स्टेशन पर वाहनों का घंटों इंतजार करना पड़ा और भीड़ से खचाखच वाहनों में ही अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
रूपकुंड पर्यटन विकास समिति के एमपी देवराड़ी, गंभीर शाह ने बताया कि सड़कों पर हर सौ मीटर पर होल्यारों की टोली वाहनों को रोक रही थी जिस कारण वाहन चालक वाहनों को खड़ा करने में ही भलाई समझ रहे हैं। वहीं थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राठौर ने कहा कि पुलिस के जवानों को गश्त के लिए कहा गया है। यदि होल्यारों की टीम वाहनों को जबरन रोकते हुए पकड़े गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।