फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   forner birds in bhundyar ghati

भ्यूंडार घाटी में दिखीं पक्षियों की चार नई प्रजातियां

Fri, 04 Dec 2015 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Fri, 04 Dec 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधीन भ्यूंडार घाटी में पक्षियों की चार नई प्रजातियां देखी गई हैं। एक सप्ताह से भ्यूंडार घाटी में अपनी टीम के साथ पक्षियों पर अध्ययन कर रहे नैनीताल से आए पक्षी प्रेमी राजेश पंवार ने बताया कि घाटी में वर्ष 2013 की आपदा के दौरान पक्षियों की 180 प्रजातियों की गणना की गई थी।

विज्ञापन


इस वर्ष ब्रेंबलिंग, कॉमन काफफिंच, वाईट थ्रोडेड टिट, वाईट चिक्ड नौथेच पक्षियों को घाटी में देखा गया। इनसे से ब्रेंबलिंग यूरोप की चिड़िया है।

उन्होंने बताया कि पक्षी की ये सभी प्रजातियां 1800 से तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर शीतकाल में प्रवास के लिए आती हैं।

पक्षियों की नई प्रजातियों का घाटी में देखा जाना विंटर टूरिज्म के लिए बेहतर संकेत हैं। सरकार को वर्ल्ड वाचिंग के लिए पैकेज तैयार कर ऐसे स्थानों का प्रचार करना चाहिए।
विज्ञापन


इससे क्षेत्र में व्यावसायिक पर्यटन को गति मिलेगी। भ्यूंडार गांव निवासी जयदीप भंडारी और गिरीश चौहान का कहना है कि भ्यूंडार घाटी में बीते वर्ष दुर्लभ हिम तेंदुआ भी देखा गया था। यह घाटी वन्य जीवों से भरी हुई है। यहां जंगल सफारी की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed