फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Former Chief Minister called for the protection of Badri cow

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया बदरी गाय के संरक्षण का आह्वान

Sun, 18 Jul 2021 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister called for the protection of Badri cow
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को भविष्य बदरी और कल्पेश्वर मंदिर के दर्शन कर पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने देवग्राम और बड़गिंडा गांव में जनसंपर्क किया और उर्गम घाटी में सरकार की ओर से वितरित की गई बदरी गाय के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से बदरी गाय के संरक्षण का आह्वान किया।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे तक उर्गम घाटी में रहने के बाद वे जोशीमठ नृसिंह मंदिर पहुंचे और उन्होंने यहां पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूर्व मुख्यमंत्री जोशीमठ से कार्यकर्ताओं के साथ नीती घाटी के सुभांई गांव होते हुए भविष्य बदरी मंदिर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि चमोली जिले में 11 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य है। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, उपाध्यक्ष तारेंद्र थपलियाल, पूर्व अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, वीरेंद्रपाल भंडारी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्त्वाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत, सुचिता चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed