{"_id":"24d6911927bb4345458445544cecc780","slug":"forests-are-burnning-in-chamoli-distt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली जिले में जल रहे जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली जिले में जल रहे जंगल
आदिबदरी
Updated Sat, 02 Jan 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के जंगलों में लगी आग पर वन विभाग काबू नहीं पा सका है। आग से चारा और अन्य वन संपदा का भारी नुकसान हो गया है। ऐगड़ गांव के पास के जंगलों में पिछले एक हफ्ते से आग लगी है। खेती के वन पंचायत का जंगल चार दिनों से जल रहा है। छिमटा और खेती गांव के जंगल भी आग की भेंट चढ़ गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र प्रभु ने बताया कि गांव के जंगलों में कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी थी, इससे चारे की घास और अन्य वन संपदा नष्ट हो गई है। महिला मंगल दल, खेती गांव ने शुक्रवार की रात को जंगल में जाकर आग बुझाने की कोशिश की थी, पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। खेती और ऐगड़ के समीप के जंगल लगातार सुलग रहे हैं। जंगलों की आग बुझाने के लिए वन विभाग की ओर से किसी भी प्रकार के प्रयास नहीं किए जाने से ग्रामीणों में रोष है। ब्यूरो
पीपलकोटी (चमोली)। जिले के बंड और निजमूला क्षेत्र के जंगलों में पिछले तीन दिनों से लगी आग पर वन विभाग काबू नहीं पा सका है, इससे जंगलों में लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। जंगलों की आग से क्षेत्र की घाटियों में धुंध छा गई है। स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह नेगी और गोपाल सिंह नेगी का कहना है कि जंगलों में आग लगने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई थी। तीन दिन बीत जाने के बाद भी वन विभाग आग पर काबू नहीं पा सका है। इधर, वन दरोगा शरद कंडारी का कहना है कि जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिये टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है। आग पर शीघ्र काबू पा लिया जाएगा। ब्यूरो