{"_id":"6acb6980e0b1d1cb8d09acc9","slug":"folk-singer-vinod-nautiyal-to-perform-in-london-karnpryag-news-c-48-kpg1001-127205-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: लंदन में प्रस्तुति देंगे लोकगायक विनोद नौटियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: लंदन में प्रस्तुति देंगे लोकगायक विनोद नौटियाल
Sun, 11 Oct 2026 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 11 Oct 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो
26 अक्तूबर को बकिंघम में होगा उत्तराखंडी बग्वाल महोत्सव का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के नौटी गांव के युवा लोकगायक विवेक नौटियाल के गीत अब सात समंदर पार गूंजेंगे। आगामी 26 अक्तूबर को लंदन के बकिंघम में होने वाले उत्तराखंडी बग्वाल महोत्सव 2026 में वे अपनी प्रस्तुति देंगे। लंदन में बसे प्रवासी उत्तराखंडियों की ओर से विवेक नौटियाल को आमंत्रण दिया गया है। वहां बसे उत्तराखंड के प्रवासी ईगास बग्वाल को हर साल धूमधाम से मनाते हैं। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से उत्तराखंड के लोक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।
विवेक नौटियाल आज उत्तराखंड के उन चुनिंदा युवा गायकों में से हैं जिन्होंने पारंपरिक गढ़वाली लोकधुनों को आधुनिक अंदाज में पेश कर युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ा है। लोकगायक विवेक नौटियाल के सुपरहिट गीत ओटुवा बेलेणा..., उड़िजा चखुली..., घंडियाल देवता..., रूप कु मंतर... और नखर्याली बांद... न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देश-विदेश में बसे पहाड़ियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उनके गाने उड़िजा चखुली... के लिए उन्हें यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड 2025 में बेस्ट मेल सिंगर का अवॉर्ड भी मिल चुका है। विवेक नौटियाल ने बताया कि ऐसे आयोजनों से विदेश में जन्मी नई पीढ़ी भी अपनी भाषा-बोली से जुड़ पाती है।