फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Flood protection work is pending for four years, Mangaroli village is in danger

Chamoli News: चार साल से लटका है बाढ़ सुरक्षा कार्य, मंगरोली गांव को खतरा

Sat, 15 Feb 2025 05:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 15 Feb 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
Flood protection work is pending for four years, Mangaroli village is in danger
गांव के निचले हिस्से में नंदाकिनी नदी से हो रहा भू-कटाव
विज्ञापन

गोपेश्वर। आपदा का दंश झेल रहे मंगरोली गांव के नदी साइड अभी तक बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं होने से नंदाकिनी से हो रहा भू-कटाव रुक नहीं रहा है। वर्ष 2020 में सिंचाई विभाग ने जिला आपदा प्रबंधन को यहां बाढ़ सुरक्षा कार्य का इस्टीमेट सौंपा था, लेकिन आज तक इस इस्टीमेट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों को भू-कटाव का डर सता रहा है। यहां 12 मकान भू-कटाव की जद में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द यहां बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं किए गए, तो आंदोलन किया जाएगा।
वर्ष 2013 की आपदा के दौरान नंदाकिनी में बाढ़ आने से मंगरोली गांव की सिंचाई नहर बह गई थी। भू-कटाव भी शुरू हुआ। जिला प्रशासन ने यहां बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया था। पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी का कहना है कि 2020 में सिंचाई विभाग ने गांव के निचले हिस्से में बाढ़ सुरक्षा कार्य का इस्टीमेट जिला आपदा प्रबंधन को सौंपा था, लेकिन इस पर अभी तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

मकानों को कटाव का खतरा बना हुआ है। प्रभावित लक्ष्मण सिंह कंडेरी, गुड्डू राजा, मंगल सिंह कंडेरी, संजय कंडेरी, सौरभ फरस्वाण, दरवान सिंह कंडेरी, सूरज कंडेरी, अब्बल सिंह कंडेरी, अवतार सिंह, गजेंद्र सिंह, भुवनेश्वरी देवी और राम सिंह कंडेरी का कहना है कि कई बार प्रशासन को नदी तट से बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की मांग उठाई गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि मंगरोली गांव के निचले क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाए जाएंगे। सिंचाई विभाग से इस संबंध में वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed