फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   FLC of EVMs and VVPATs will begin tomorrow.

Chamoli News: कल से शुरू होगी ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी

Wed, 21 Oct 2026 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 21 Oct 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
FLC of EVMs and VVPATs will begin tomorrow.
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली जिले में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) 23 अक्तूबर से शुरू होगी। यह कार्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक किया जाएगा।

बुधवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एफएलसी की जानकारी दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच प्रक्रिया पारदर्शी, सुरक्षित और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यदि किसी राजनीतिक दल का प्रतिनिधि लगातार तीन दिन अनुपस्थित रहता है तो संबंधित दल को सूचित किया जाएगा। जिले में वर्तमान में 1130 बैलेट यूनिट, 1400 कंट्रोल यूनिट और 1294 वीवीपैट मशीनें हैं। बैठक में निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम राजकुमार पांडे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, कांग्रेस के मदन लोहनी, भाजपा के विनोद कनवासी और सीपीएम के ज्ञानेंद्र खंतवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed