फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Five stars won the basketball competition

फाइव स्टार ने जीती बास्केटबॉल प्रतियोगिता

Wed, 06 Oct 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Five stars won the basketball competition
गोपेश्वर स्टेडियम में आयोजित बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में जूझते खिलाड़ी। - फोटो : GOPESHWAR
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट का खिताब फाइव स्टार की टीम ने अपने नाम किया। फाइव स्टार ने बुग्याली टाइगर को 21-19 अंक से हराया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तहत बुधवार को फाइव स्टार और मोर्निंग क्लब की टीमों के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें फाइव स्टार की टीम ने 23-21 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। चीता वॉरियर और बुग्याली टाइगर के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें बुग्याल टाइगर ने 23-22 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। शाम साढ़े पांच बजे से फाइव स्टार और बुग्याली टाइगर के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें फाइव स्टार ने 21-19 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, अक्षत नाट्य संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ, आयुष वशिष्ठ, कमलदीप त्रिपाठी, नीरज नेगी, वैभव झिंक्वाण, गंगा सिंह, दिव्यांशु, अमित, सुमित, देवी, हेमंत, अभिषेक, संग्रीला, हिमांशु, आदित्य, अब्बल सिंह और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed