फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fire reached near nursing college and central school

नर्सिंग कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय के समीप पहुंची आग

Tue, 30 Mar 2021 06:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Fire reached near nursing college and central school
कोठियालसैंण के जंगलों में मंगलवार को चीड़ की सूखी पत्तियों पर आग भड़क गई। आग देखते ही देखते आग नर्सिंग कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय भवन के समीप पहुंच गई। दोपहर लगभग पौने एक बजे नर्सिंग कॉलेज प्रशासन ने अग्निशमन दल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कॉलेज भवन आग की चपेट में आने से बच गया।
विज्ञापन

वहीं, बदरीनाथ हाईवे के समीप के जंगलों में भी दो दिनों से आग भड़की हुई है। मंगलवार दोपहर तेज आंधी तूफान से आग ऊंचाई वाले जंगलों तक पहुंच गई जिससे कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई। बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह का कहना है कि चीड़ के जंगलों में असामाजिक तत्वों की ओर से सूखी पत्तियों पर आग लगाई जा रही है। आग बुझाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चमोली में आग से अभी तक 69.50 हेक्टेयर जंगल जला
गोपेश्वर। बीते दिनों हुई बारिश के कारण जंगलों की आग बुझ गई थी, लेकिन अब फिर से जंगलों में आग भड़कने लगी है। चमोली जिले में इस वर्ष अभी तक आग लगने की 72 घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें 69.50 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ चुका है। सबसे अधिक आग बदरीनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत के जंगलों में लगी है। यहां अभी तक 21.30 हेक्टेयर जंगल जल चुका है, जबकि केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत 19.45 हेक्टेयर, अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग में 7.50 हे. और नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ में 4.25 हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed