{"_id":"c14b8ec01ebdcf61612e50dea03a849b","slug":"fire-in-shop-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी भीषण आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में लगी भीषण आग, सामान जला
ब्यूरो/अमर उजाला,गौचर।
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक के सिदोली क्षेत्र के नौगरा-गैंथी गांव में रविवार रात्रि को एक दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत गैंथी के लखपत सिंह की नौगरा तोक में परचून की दुकान है जबकि उनका घर गैंथी में है। रविवार देर रात उनकी दुकान में भीषण आग लग गई।
आगजनी दुकान के ऊपरी मंजिल के दो कमरों से शुरू हुई औैर भूतल के दो कमरों तक जा पहुंची। आग से दुकान के पीछे की दीवारें टूट र्गइं और दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। ग्रामीणों और दुकानदार को घटना का पता रविवार सुबह चार बजे लगा।
विज्ञापन
उन्होंने घटना की सूचना लखपत सिंह, राजस्व पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक और फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सारा सामान जल चुका था।
विज्ञापन
राजस्व उप निरीक्षक जगदीश चंद्र ओलिया ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी। बाद में तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने मौके पर जाकर क्षति का जायजा लिया।