फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fire in forest of Jaisal village uncontrolled

जैसाल गांव के जंगलों में लगी आग हुई बेकाबू

Wed, 30 Dec 2020 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fire in forest of Jaisal village uncontrolled
पीपलकोटी और जोशीमठ क्षेत्र के जंगलों में लगी आग से कई हेक्टेयर वन संपदा जल गई है। वन विभाग की टीम ने हेलंग के जंगलों की आग तो बुझा दी, लेकिन जैसाल गांव के जंगलों की आग बेकाबू होकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहुंच गई है।
विज्ञापन

हेलंग के जंगलों मंगलवार सुबह से आग में जल रहे हैं। बुधवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। जंगलों की आग से क्षेत्र में चारों ओर धुंध फैल गई है। वहीं, पीपलकोटी के समीप गडोरा गांव के ठीक सामने जैसाल गांव के जंगलों में दो दिन से आग भड़की हुई है। बुधवार को जंगल की आग ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहुंच गई है। बारिश न होने के कारण आग बेकाबू हो रही है। इधर, नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के उप वन संरक्षक नंद बल्लभ शर्मा का कहना है कि हेलंग के जंगलों में आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग की 10 सदस्यीय टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। टीम ने आग पर काबू पा लिया है। शरारती तत्वों की ओर से जंगल में आग लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed