फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fire in forest of Dudi blackjack, many trees burnt

द्यूडी डांडा के जंगल में लगी आग, कई पेड़ जले

Tue, 19 May 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Fire in forest of Dudi blackjack, many trees burnt
द्यूडी डांडा (नंदप्रयाग रेंज) के जंगल में अचानक आग लग गई और चीड़ के कई पौधे जल गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर वन विभाग के 10 कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। रेंजर केएल भारती ने कहा कि कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हैं। जल्द ही जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया जाएगा। वहीं जंगल में आग लगने के कारण अंबेडकर नगर और आईटीआई क्षेत्र में पत्थरों के गिरने का डर बना है। गर्मी बढ़ने और असामाजिक तत्वों की ओर से जंगलों में आग लगाने से पेड़ पौधों को नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगलों को आग से बचाने के लिए सुरक्षा के उपाय करने की मांग की।
विज्ञापन

गंगा दर्शन बैंड के नजदीक जंगल में आग
श्रीनगर। श्रीनगर-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गंगा दर्शन बैंड के नजदीक किसी शरारती तत्व ने जंगल में आग लगा दी। प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम संत राम ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर भेज गई। आग पर काबू पा लिया गया है। आग से कितना क्षेत्रफल प्रभावित हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed