{"_id":"684ad03887b9eb32100f823e","slug":"fire-broke-out-in-the-workshop-three-vehicles-and-other-items-burnt-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-115577-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वर्कशाप में लगी आग, तीन वाहन समेत अन्य सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वर्कशाप में लगी आग, तीन वाहन समेत अन्य सामान जला
Thu, 12 Jun 2025 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 12 Jun 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की मशीन जाम होने से नहीं बुझा सकी आग, लोगों ने डाला पानी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। नगर पंचायत के अंतर्गत जीआईसी आगरचट्टी के पास व्यास गाड़ स्थित एक मोटर वर्कशाप में अचानक से आग लग गई। आग लगने से यहां मरम्मत के लिए लाए गए तीन वाहन और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड तो पहुंच गई लेकिन उसकी मशीन नहीं चलने से वह काम नहीं कर पाया। ऐसे में स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई लेकिन तब तक पूरी वर्कशाप जल गई थी। आग की सूचना पर प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर उपजिलाधिकारी को भेजी।
बृहस्पतिवार को तड़के करीब 3 बजे व्यास गाड़ स्थित सैजी निवासी मनोज सिंह की मोटर वाहन वर्कशाप में अचानक आग लग गई। सड़क से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगो ने वर्कशाप के संचालक और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड का वाहन तो पहुंचा लेकिन तकनीकी समस्या के कारण काम नहीं कर पाया। ऐसे में स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाई। वर्कशाप संचालक मनोज नेगी ने बताया कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं फायर यूनिट प्रभारी शोकीनल सिंह रमोला का कहना है कि अग्निशमन दमकल वाहन की मशीन जाम होने से चालू नहीं हो पाई। इसे ठीक कर चालू कर दिया गया है। गैरसैंण थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्टसर्किट प्रतीत होता है। वहीं मौके पर पहुंचे तहसीलदार हेमंत पांडे, राजस्व निरीक्षक मोहन लाल, राजस्व उप निरीक्षक विनोद रोधियाल ने क्षति का आंकलन किया।