फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fire broke out in the forests of Tharali and Karnaprayag, spreading by wind

Chamoli News: बाहर के लिए......... थराली और कर्णप्रयाग के जंगलों में लगी आग, हवा से फैल रही

Mon, 08 Apr 2024 07:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 08 Apr 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the forests of Tharali and Karnaprayag, spreading by wind
कर्णप्रयाग के सिरतोली, मौणा के जंगलों में आग बुझाते वन कर्मी और अन्य।
फोटो
विज्ञापन

आग की लपटें तेज होने के कारण वन कर्मी भी नहीं बुझा पा रहे
थराली के जौता, भकुंडा, चिडिंग मल्ला में 5 हेक्टेयर से अधिक जंगल को पहुंचा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली/कर्णप्रयाग। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण जंगलों में नमी कम होने लगी है। ऐसे में बार-बार जंगलों में आग लग रही है। यहां थराली तहसील के जौला, भकुंडा और चिड़िंगा मल्ला के जंगलों में रविवार रात से आग लगी है। आग से करीब 5 हेक्टेयर से अधिक वनों को नुकसान पहुंचा है। वहीं कर्णप्रयाग ब्लॉक के दो जंगलों में भी आग लगी है। आग की लपटें तेज होने और तेज हवाओं के कारण वन कर्मी आग बुझा नहीं पा रहे हैं।
वनाग्नि में काफल और बुरांश के पेड़ों के साथ साथ बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंचा। वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है। जंगलों में नमी नहीं होने से भी आग लगातार फैल रही है। वन बीट अधिकारी रघुवीर टम्टा ने कहा कि आग बुझाने के लिए टीम मौके पर है। जल्द आग बुझा दी जाएगी। दूसरी ओर कर्णप्रयाग ब्लाॅक के सिरतोली और मौणा के जंगलों में आग हवाओं के कारण तेजी से फैल गई। हालांकि नंदप्रयाग रेंज के रेंजर बीएस परमार सहित अन्य कर्मी ग्रामीणों के साथ मौके पर आग बुझाने पहुंचे लेकिन आग की तेज लपटें तेज होने और लगातार हवाओं के कारण आग पर नियंत्रण नहीं हो पाया। रेंजर बीएस परमार में बताया कि शरारती तत्व आग लगा रहे हैं। उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तीसरे दिन भी जलते रहे जयधार और महेंद्र गांव के जंगल

श्रीनगर। ब्लॉक कीर्तिनगर के जयधार, महेंद्र गांव के आसपास के जंगलों में तीन दिनों से आग लगी है जिससे वन संपदा को बहुत नुकसान पहुंचा है। आग के कारण घाटी में धुंध होने से लोग परेशान हैं। सोमवार को दल्डाधार के आसपास के जंगलों में आग लगी रही। वहीं कीर्तिनगर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बुद्धि प्रकाश ने बताया कि आग बुझाने में लगाए गए कर्मियों की ओर से कई बार आग को बुझाया गया लेकिन तेज हवा चलने पर फिर से आग सुलग रही है। कहा कि सिविल सोयम क्षेत्र व खेतों में लोग एकत्रित की गई झाड़ी (आड़ा) जला रहे हैं जिस कारण धुआं निकल रहा है। बताया कि जंगलों को आग से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कर्मियों के साथ ही ग्रामीणों की मदद ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed