फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fill all the posts of Principal through promotion instead of direct recruitment.

Chamoli News: सीधी भर्ती के बजाय पदोन्नति से भरें प्रधानाचार्य के सभी पद

Fri, 15 Mar 2024 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 15 Mar 2024 04:17 PM IST
विज्ञापन
Fill all the posts of Principal through promotion instead of direct recruitment.
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर/पीपलकोटी। प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती का अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने भी विरोध किया। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रधानाचार्य के सभी पद पूर्व की भांति विभागीय पदोन्नति के आधार पर भरने की मांग की।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश शाह, महामंत्री डॉ. गजपाल राज, राकेश टम्टा, रोमेश शाह, भरत गोदियाल, कैलाश चंद्रवाल, गजेंद्र अग्निहोत्री, भगत, राजेंद्र, धनी आगरी आदि का कहना है कि राज्य बनने के बाद प्रधानाचार्य पदों पर यह पहली विभागीय सीधी भर्ती है। इसमें एससी-एसटी के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी नहीं की गई है जबकि विभाग की भर्ती में आरक्षण देय है। सीधी भर्ती के लिए जारी विज्ञप्ति के मानकों के अनुसार 90 प्रतिशत शिक्षक आवेदन करने से पहले ही बाहर हो जाएंगे। इसमें बीएड अनिवार्य किया गया है, जबकि पूर्व में प्रवक्ता के लिए बीएड अनिवार्य नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed