फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fertile land is destroyed, facilities are not being provided

Chamoli News: उपजाऊ भूमि की खुर्दबुर्द, नहीं दी जा रहीं सुविधाएं

Fri, 01 Mar 2024 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 01 Mar 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
Fertile land is destroyed, facilities are not being provided
हेलंग के ग्रामीणों डीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। परियोजना प्रभावित वन पंचायत हेलंग के ग्रामीणों ने टीएचडीसी और एचसीसी (हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी) से चारापत्ती समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी से भेंट की। ग्रामीणों ने कहा कि पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के निर्माण में कंपनियों की ओर से क्षेत्र में उपजाऊ भूमि को खुर्दबुर्द कर दिया गया है, लेकिन उन्हें सुविधाओं से वंचित रखा गया है। वर्ष 2019 तक टीएचडीसी की ओर से उन्हें चारापत्ती का लाभ दिया गया, लेकिन इसके बाद इसे भी बंद कर दिया गया है।

जोशीमठ के ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले ग्रामीणों ने कहा कि दस वर्ष पूर्व परियोजना निर्माण के दौरान कंपनी की ओर से क्षेत्र के 70 फीसदी युवाओं व महिलाओं को रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था। मगर किसी भी वर्ग के युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया है। टीएचडीसी व एचसीसी की ओर से मलबा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। अब वन पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से जगह-जगह मलबा डाला जा रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि प्रशासन की मध्यस्थता में ग्रामीणों, टीएचडीसी और एचसीसी के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की जाएगी और इन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष शकुंतला देवी, गीता देवी, अजीत सिंह, सतेश्वरी, विक्रम, गोविंद सिंह, राकेश, मधु और संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed