{"_id":"64ccf1ed82d0a6f61904df74","slug":"farms-ruined-by-rain-drains-water-filled-in-pits-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-1572-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बरसाती नाले से बर्बाद हुए खेत, गड्ढों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बरसाती नाले से बर्बाद हुए खेत, गड्ढों में भरा पानी
विज्ञापन
फोटो
जोशीमठ। बारिश से उफान पर आए बरसाती नाले से गौरंग क्षेत्र में लोगों के खेतों में पानी घुस गया, जिससे फसल बर्बाद हो गई है। यहां भू धंसाव के समय बने गड्ढों में भी पानी भर गया है। जिससे खेतों के धंसने का खतरा पैदा हो गया है।
लगातार हो रही बारिश से लोगों को तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविग्राम वार्ड के गौरंग मोहल्ले में बरसाती नाले ने कई खेतों को बर्बाद कर दिया। स्थानीय निवासी अशोक सकलानी ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे पर जीरो बैंड के पास नाली बंद होने से बरसाती नाला उनके खेतों में आ गया। यहां लोगों ने राजमा, बींस, हरी सब्जियां आदि उगाई हुई थी, जो पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। पिछले दिनों यहां भू धंसाव के चलते खेतों में गड्ढे बने थे। जिनमें पानी भर गया है। ऐसे में खेतों के धंसने का खतरा पैदा हो गया है।