फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Farmers Festival is open from Pokhari

पोखरी से कृषक महोत्सव का हुआ आगाज

Sun, 02 Oct 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Sun, 02 Oct 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Farmers Festival is open from Pokhari
Pokhari farmers Festival - फोटो : amarujala

कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी ने रविवार को पोखरी ब्लाक मुख्यालय से छह कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर कृषक महोत्सव रबी-2016 का विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री ने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को कृषि की नई तकनीकी की जानकारी दें और ग्रामीणों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन


कृषि महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री हरीश रावत को करना था, लेकिन ऐन वक्त में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द हो गया। कृषि मंत्री ने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में काश्तकार टनों अनाज का उत्पादन करते हैं। राज्य में खेती और उद्यानीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कृषि अधिकारियों को कुशल काश्तकारों के निरंतर संपर्क में रहने और उन्हें कृषि की नई तकनीकी के बारे में अवगत कराने के निर्देश दिए। कृषि निदेशक गौरी शंकर ने कहा कि कृषक महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य काश्तकारों को घर पर ही उन्नत बीज और कृषि उपकरण देना है। महोत्सव के जरिए उन्हें पशुधन और भूमि संरक्षण की जानकारी भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोखरी से छह रथों को न्याय पंचायत मुंदोली, गौली-बगोली, गिरसा, मलारी, जाख पाट्यूं और बैरांगना के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर अपर कृषि निदेशक डा. परमाराम, संयुक्त कृषि निदेशक डा. अजय कुमार शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी दिनेश कुमार, विजय देवराड़ी, विजय कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed