फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Farki Udiyar of Dungri village will become a new tourist center

Chamoli News: डुंग्री गांव का फरकी उडियार बनेगा नया पर्यटन केंद्र

Thu, 09 Apr 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 09 Apr 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Farki Udiyar of Dungri village will become a new tourist center
कर्णप्रयाग। विकासखंड के डुंग्री गांव में स्थित फरकी उडियार (प्राकृतिक गुफा) को अब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। क्षेत्र के प्रसिद्ध शैलेश्वर महादेव मंदिर के समीप स्थित यह गुफा करीब 20 से 30 मीटर गहरी है जिसका ऊपरी हिस्सा प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है और यहां मनमोहक वाटरफॉल भी है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार सिंह नेगी का कहना है कि गुफा में किसी पौराणिक लिपि में शिलालेख मौजूद हैं। इसके वैज्ञानिक अध्ययन के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है। जिला पंचायत की ओर से पांच लाख की लागत से यहां पहुंच मार्ग और एक व्यू प्वाइंट बनाया जा रहा है। ऐसे में शैलेश्वर मंदिर, नंदा मंदिर नौटी और श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग एक नए पर्यटक रूट के रूप में आपस में जुड़ जाएंगे। भविष्य में यहां साहसिक पर्यटन की गतिविधियों की भी अपार संभावनाएं देखी जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed