फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Family members of electrocution accident victims did not get PF or job

Chamoli News: करंट हादसे के पीड़ित परिजनों को पीएफ मिला न नौकरी

Thu, 25 Jul 2024 07:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 25 Jul 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
Family members of electrocution accident victims did not get PF or job
गोपेश्वर। चमोली एसटीपी करंट हादसे के मृतकों के परिजनों को अभी तक न तो पीएफ का पैसा मिला और न ही वादे के अनुसार परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिली है। अब पीड़ित परिवार के लोगों ने 29 जुलाई से आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

चमोली करंट हादसे के मृतक हरमनी ग्राम पंचायत के पोल गांव निवासी योगेंद्र सिंह के छोटे भाई अजय सिंह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि हादसे के समय एसटीपी का संचालन करने वाली कंपनी एक्सिस पावर की ओर से मुआवजा और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नमामि गंगे में नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था। मगर न मुआवजा मिला न ही नौकरी। यहां तक कि मृतकों के पीएफ का पैसा तक उन्हें नहीं दिया जा रहा है। अजय सिंह ने कहा कि लगातार नमामि गंगे, जल संस्थान और संचालक रही कंपनी एक्सिस पावर से पत्राचार किया जा रहा है लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed