फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Families of martyrs honored on Shaurya Diwas

शौर्य दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

Tue, 26 Jul 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Families of martyrs honored on Shaurya Diwas
कारगिल विजय दिवस टिहरी जिले में धूमधाम से मनाया गया। पुलिस जवानों ने शहीदों को बैंड की धुन से सलामी दी। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान शहीदों को याद कर उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। कहा गया कि कारगिल युद्ध में वीर जवानों ने साहस और पराक्रम दिखते हुए दुश्मनों को देश की सीमा से बाहर खदेड़ा था। इस युद्ध में उत्तराखंड के 75 जांबाज सैनिकों ने बलिदान दिया था।
विज्ञापन

बौराड़ी शहीद स्मारक में आयोजित शौर्य दिवस पर मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार, सीडीओ मनीष कुमार, पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली, जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, एडीएम रामजी शरण शर्मा, एएसपी राजन सिंह, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले. कर्नल (अ.प्रा.) जीएस चंद, एसडीएम अपूर्वा सिंह, पूर्व सैनिक कल्याण एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव सिंह पुंडीर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा आदि ने शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किए। उन्होंने शहीद शिव सिंह की पत्नी सुनीता देवी, शहीद दिनेश दत्त बहुगुणा की पत्नी सुधा बहुगुणा, बिजेंद्र सिंह की पत्नी बांसुरी देवी, जयपाल सिंह की पत्नी दीपा देवी, शहीद प्रवीन सिंह के पिता प्रताप सिंह समेत कई पूर्व सैनिकों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि सैनिकों और शहीदों के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। दूसरी ओर धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर, पावकी देवी महाविद्यालय भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्राचार्य डा. यूसी मैठाणी, डा. छाया चतुर्वेदी, डा. तनुआर बाली, ओमवीर सिंह, डा. सपना कश्यप, डा. सुधा रानी, डा. शैलजा रावत, डा. नताशा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में हुआ आयोजन
जिला पंचायत सभागार में आयोजित शौर्य दिवस पर शहीद राइफल मैन सतीश चंद्र के पिता महेशानंद, नायक कृपाल सिंह की पत्नी विमला देवी, नायक आनंद सिंह के भाई खुशहाल सिंह को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही श्रीलंका में लिबरेशन टाइगर्स तमिल ऑफ ईलम (लिट्टे) से लड़ते हुए शहीद हुए राइफल मैन सुरेंद्र सिंह की पत्नी शांति देवी व पुत्र युद्धवीर सिंह, नायक आनंद सिंह की पत्नी कला देवी, हवलदार दिनेश चंद्र सती की पत्नी कुसुम लता और कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए लांस नायक रघुवीर सिंह की पत्नी रेखा देवी व नायक जगदीश प्रसाद की पत्नी ऊषा देवी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हेमंत कुमार, पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान आदि ने भी विचार रखे।
इधर, जोशीमठ में गढ़वाल स्काउट में नवीं स्वतंत्र बटालियन के अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नंदानगर में अमर शहीद कारगिल शहीद हिम्मत सिंह नेगी इंटर कॉलेज बांसबाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में हिम्मत सिंह सहित अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, प्रमुख भारती देवी, कर्नल (रिटा.) हरेंद्र सिंह रावत, प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल आदि उपस्थित रहे। पोखरी, जोशीमठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग क्षेत्रों में शौर्य दिवस पर पौधरोपण सहित कई कार्यक्रम हुए।
दो मिनट का रखा मौन
गौचर में रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को याद किया गया। संगठन के अध्यक्ष वीरपाल सिंह और भूतपूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध में शहीद जवानों के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं, नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मेला मैदान के किनारे फलदार पौधे रोपे। मौके पर नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, विजय प्रसाद, अर्जुन नेगी, महेश कुमार आदि थे। संवाद
प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए प्रशस्तिपत्र
शहीद पार्क ज्ञानसू में कारगिल युद्ध में शहीद जिले के राइफल मैन दिनेश चंद कुर्माइं को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनकी पत्नी अनिता देवी को सम्मानित किया गया।
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, डीएम अभिषेक रुहेला, एसपी अपर्ण यदुवंशी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं 2 महार रेजीमेंट हर्षिल, 12वीं बटालियन आईटीबीपी मातली, पुलिस व एनसीसी कैडेटों ने गार्ड ऑफ आनर दिया। डीएम अभिषेक रूहेला ने कहा कि सैनिकों की शौर्य गाथाओं का स्मरण कर आज हम सब गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम दीपिका, द्वितीय परी व तृतीय हिमानी तथा निबंध में प्रथम मुस्कान, द्वितीय सुमन राणा व तृतीय हिमांशु नौटियाल को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीएमओ केएस चौहान, मेजर(सेनि.) आरएस जमनाल, डिप्टी कमाण्डेंट आईटीबीपी अवदेश नारायण, एसडीएम सीएस चौहान, मीनाक्षी पटवाल, सहायक सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी महावीर सिंह राणा आदि रहे। संवाद
40 से अधिक वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का सम्मान
एक बरातघर में हंस फाउंडेशन के सहयोग, पूर्व सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक उत्थान सेवा संगठन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान 40 से अधिक वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
इसके बाद माया देवी ग्रुप और जन कवि ओमप्रकाश सेमवाल, मुरली दीवान, साहनीकृष्ण उनियाल व अंशी कमल ने देश भक्ति गीत और कविताओं से शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में एसडीएम अजयवीर सिंह, पूर्व सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक उत्थान सेवा संगठन के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र धीरवाण, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पटवाल आदि मौजूद थे। जबकि सम्मानित होने वालों में रजनी सजवाण, सुनीता बिष्ट, अंशी देवी, हेमवंती असवाल, सुशीला देवी, संगीता पंवार, अनिता रावत, मंजू तड़ियाल, शांति पटवाल, ऊषा उनियाल, माहेश्वरी देवी, सुंदरी बिष्ट, बच्ची देवी, हिम्मत नेगी, दिनेश पटवाल, गोविंद बिष्ट, इंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, भगत सिंह, भूपेंद्र सिंह, भगवान सिंह, दीवान सिंह, बीरवल सिंह, यशवंत सिंह, सुदर्शन सहित 40 से अधिक वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
वहीं दूसरी ओर पूर्व सैनिक सेवा कल्याण समिति श्रीकोट गंगानाली ने भी वीर नारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी, पूर्व अध्यक्ष हयात सिंह झिंक्वाण, कल्पेश्वरी भंडारी, वर्षा बर्तवाल आदि मौजूद थे। संवाद
शहीदों के बलिदान को हमेशा रखेंगे याद
राजकीय इंटर कालेज विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुमंत तिवारी, विधायक भरत सिंह चौधरी व डीएम मयूर दीक्षित ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रायफल मैन शहीद भगवान सिंह की धर्मपत्नी सुंदरी देवी, नायक शहीद गोविंद सिंह की धर्मपत्नी उमा देवी को शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 जांबाज सैनिकों ने अपना बलिदान दिया जिसमें रुद्रप्रयाग जिले के 3 जांबाज शहीद सैनिक शामिल हैं। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि हम शहीदों के बलिदान को जाया नहीं होने देना है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी हेमंत कुमार ने भी विचार रखे। इस दौरान सीईओ यशवंत सिंह चौधरी, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, सीओ प्रबोध कुमार घिल्डियाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, छात्र-छात्राएं व स्थानीय लोग मौजूद थे।
निबंध प्रतियोगिता में अमृता प्रथम
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ऊखीमठ की अमृता प्रथम, रुद्रप्रयाग की प्रियंका चमोली द्वितीय व ऊखीमठ की ही सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद
हमारी वीर गाथा का गौरवशाली दिन है शौर्य दिवस : डा. धन सिंह
यहां एजेंसी चौक स्थित शहीद स्मारक में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, विधायक राजकुमार पोरी सहित अन्य ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उच्च शिक्षा मंत्री डा. रावत ने कहा कि शौर्य दिवस हमारी वीरगाथा का गौरवशाली दिन है जिस पर संपूर्ण देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिजनों व पूर्व सैनिकों की प्रत्येक समस्या का समाधान करेगी।

उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने व अन्य अतिथियों ने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। डा. रावत ने कहा कि आज के दिन ही कारगिल के युद्ध में हमारे जांबाज वीर सैनिकों ने वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान की सेना को हराकर टाइगर हिल पर जीत कर तिरंगा फहराया था। विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि आज हम सब लोग अपने घरों में सुरक्षित हैं तो वह सैनिकों की वजह से हैं। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि शहीदों की शहादत को देश हमेशा याद करता रहेगा। इस दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, डीसीबी अध्यक्ष नरेंद्र रावत, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, सीडीओ अपूर्वा पांडे, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनव्रास अधिकारी ओपी फर्स्वाण, ईओ प्रदीप बिष्ट, पूर्व सैनिक राजेंद्र राणा, राजेेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत, महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed