फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Executive committee formed, Bhuvaneshwari became president

Chamoli News: कार्यकारिणी गठित, भुवनेश्वरी बनीं अध्यक्ष

Wed, 10 Sep 2025 03:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 10 Sep 2025 03:45 PM IST
विज्ञापन
Executive committee formed, Bhuvaneshwari became president
फोटो
विज्ञापन

नारायणबगड़। ब्लॉक सभागार में नारी शक्ति स्वायत्त सहकारिता भगोती की प्रथम वार्षिक आम सभा हुई। इस दौरान रीप से आजीविका समन्वयक शशिकांत बहुगुणा की ओर से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें भुवनेश्वरी नेगी अध्यक्ष, संगीता देवी कोषाध्यक्ष और संगीता नैनवाल को सचिव चुना गया।

वार्षिक आम सभा में समूह की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख गणेश चंदोला एवं विशिष्ट अतिथि डाॅ. हरपाल नेगी रहे। आम सभा में रूरल बिजनेस इक्यूबेटर से राधे उनियाल ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामोत्थान रीप चमोली के सहायक प्रबंधक महेंद्र कफोला ने परियोजना के लक्ष्य, मूल्यांकन अनुश्रवण वित्त सहायक रीप नारायणबगड़ किशोर सती ने वित्तीय वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की। एडीओ कोऑपरेटिव मनोज रावत ने मंडुवा समेत पहाड़ी उत्पादों की बिक्री सहकारिता के माध्यम से करने की जानकारी दी। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के एरिया कोऑर्डिनेटर प्रियंका पंत, लेखाकार मीरा खत्री, नारी शक्ति से बिजनेस प्रमोटर निकिता बरमोला, लेखाकर रोहित, ग्रुप मोबलाइजर चांदनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed