फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Every obstacle in crop production will be overcome

फसल उत्पादन में आने वाली हर बाधा होगी दूर

Fri, 07 Feb 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Every obstacle in crop production will be overcome
किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी करने के लिए जिला प्रशासन ने माइक्रोप्लान तैयार किया है। इसके तहत किसानों को फसल उत्पादन में आने वाली बाधाओं को दूर करके उत्पादन को बढ़ाने की व्यवस्थाएं की जाएंगी। साथ ही नशा रहित भांग की खेती की जाएगी। डीएम स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में विकास भवन में विभिन्न ब्लाकों से पहुंचे उन्नतशील कृषकों को माइक्रोप्लान की जानकारी दी गई और कृषकों के सुझाव भी लिए गए।
विज्ञापन

डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि माइक्रोप्लान के तहत जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए वन विभाग व मनरेगा के माध्यम से कार्ययोजना बनाई जा रही है। वन विभाग व कृषि विभाग की ओर से बंदरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ने की कार्रवाई चल रही है। प्रशासन की ओर से भी जानवरों को भगाने के लिए स्पेशल डिवाइस लगाकर कृषकों को हरसंभव मदद दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने कहा कि हैंप एसोसिएशन ऑफ इंडिया के माध्यम से नशा रहित भांग के बीज तैयार किए गए हैं। इस भांग के रेशे से कपड़े तैयार किए जा रहे हैं वहीं, इसकी पत्तियों से कई बेशकीमती दवाइयां बनाई जा रही हैं, जो किसान खेती नहीं कर रहे हैं उनके खेतों को लीज पर लेकर भांग की खेती की शुरुआत हो चुकी है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण ने कहा कि पशुपालन, मशरूम की खेती, मधुमक्खी पालन आदि उत्पादन जैसी छोटी-छोटी इकाइयों को स्थापित करने के लिए सब्सिडी सहित ऋण उपलब्ध किया जा रहा है। काश्तकार अपनी परंपरागत खेती के साथ-साथ अच्छी आय अर्जित कर दोहरा लाभ कमा सकते हैं। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी रामकुमार दोहरे, अपर जिला कृषि अधिकारी जितेंद्र भास्कर, उद्यान, मत्स्य, दुग्ध पालन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed