फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Even after reaching 18 km on foot, he did not get a disabled pension

18 किमी पैदल चलकर पहुंचे फिर भी नहीं मिली दिव्यांग पेंशन

Sat, 25 Jan 2020 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Even after reaching 18 km on foot, he did not get a disabled pension
कनोल गांव से 18 किलोमीटर पैदल चलने के बाद घाट मुख्य डाकघर में पेंशन लेने पहुंचे दिव्यांग राजू को संचार सेवा ठप होने के कारण बैरंग लौटना पड़ा। राजू के साथ ही दूरस्थ गांवों से वृद्धावस्था और विधवा पेंशन लेने पोस्ट ऑफिस और बैंक में पहुंच रहे ग्रामीण बैरंग लौट रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बीएसएनएल की ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर लाइन) चार दिनों से क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिससे गोपेश्वर के साथ ही घाट, जोशीमठ, पोखरी, नंदप्रयाग, पीपलकोटी क्षेत्र में संचार सेवा ठप है। बैंक और पोस्ट ऑफिसों में भी काम ठप पड़ा हुआ है, जिससे दूर दराज से आने वाले ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। जनवरी माह में संचार सेवा कभी-कभार ही सुचारु सेवा दे पाई है। पोस्ट आफिस में ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता जुड़े हैं, लेकिन यहां न तो धनराशि निकाल पा रहे हैं न ही जमा कर पा रहे हैं। घाट ब्लाक के मनोज राणा, कमलेश, जयेंद्र और पंकज का कहना है कि बीएसएनएल की ब्राडबैंड और बेस फोन लाइन अक्सर खराब रहती है। डाक अधीक्षक जीडी आर्य का कहना है कि कई दिनों से बीएसएनएल का सर्वर ठप पड़ा है, जिससे सारा काम प्रभावित हो रहा है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन

आक्रोशित उपभोक्ताओं ने डाक अधीक्षक को घेरा
गोपेश्वर। लचर संचार सेवा के कारण पोस्ट ऑफिस में ठप पड़े लेन-देन के चलते शनिवार को आक्रोशित लोगों ने गोपेश्वर में डाक अधीक्षक का घेराव किया। उन्होंने शीघ्र व्यवस्था सुचारु करने की मांग उठाई। कहा गया कि शादी समारोह के साथ ही अन्य आयोजनों के लिए वे अपनी जमा पूंजी भी नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह ग्यारह बजे लोग जुलूस की शक्ल में मुख्य डाकघर में पहुंचे ओर डाक अधीक्षक जीडी आर्य का घेराव किया। पेंशनर गोविंद सिंह रावत, जीएस पंवार, महावीर, दिगंबर सिंह, रोशनी पंवार, जयवीर और मोहन सिंह बर्त्वाल ने कहा कि पोस्ट ऑफिस में लेन-देन चार दिनों से ठप पड़ हुआ है। इधर, डाक अधीक्षक जीडी आर्य ने शीघ्र संचार सेवा दुरुस्त होने पर लेन-देन सेवा सुचारु करने का आश्वासन दिया। संचार विभाग के अधिकारियों ने शनिवार देर रात तक सेवा बहाल करने को कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed