{"_id":"687f86b49e2568cf55070ec1","slug":"even-after-one-and-a-half-months-three-specialist-doctors-were-not-posted-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-113741-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: डेढ़ माह बाद भी तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नहीं दी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: डेढ़ माह बाद भी तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नहीं दी तैनाती
Tue, 22 Jul 2025 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 22 Jul 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो
बीते जून माह में रेडियोलॉजिस्ट, हड्डी रोग, चिकित्साधिकारी को भेजा था
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से जिला अस्पताल गोपेश्वर में बीते जून माह में रेडियोलॉजिस्ट, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित तीन विशेषज्ञ डॉक्टर भेजे गए लेकिन अभी तक उन्होंने अस्पताल में तैनाती नहीं दी है। अब अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में निदेशालय को अवगत करा दिया है।
जिला अस्पताल में बीते छह माह से हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा है। चारधाम यात्रा के कारण अस्पताल में रोटेशन पर हड्डी रोग विशेषज्ञ भेजे गए लेकिन अब उनकी सेवाएं भी समाप्त हो गई हैं। ऐसे में हड्डी रोगियों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद भी रिक्त चल रहा है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक रेडियोलॉजिस्ट होने के कारण सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड भी कर रहे हैं। मई माह के अंत में निदेशालय से रेडियोलॉस्टि डॉ. उमंग रावत, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमरीश और चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार को जिला अस्पताल में तैनाती के लिए नियुक्तिपत्र सौंपा गया लेकिन डेढ़ माह बाद भी तीनों विशेषज्ञ डॉक्टराें ने अस्पताल में तैनाती नहीं दी है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक का कहना है कि डॉक्टरों की ओर से अस्पताल में तैनाती न दिए जाने की रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी गई है।