फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Erosion from Pindar river threatens the settlement

पिंडर नदी से हो रहे कटाव से बस्ती को खतरा

Wed, 04 Aug 2021 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Erosion from Pindar river threatens the settlement
सिमली में पिंडर नदी का जलस्तर बढने पर बन जाता है खतरा। (फाइल फोटो) - फोटो : KARNPRYAG
सिमली में विद्यापीठ, बगड़ व शिशु मंदिर के आसपास पिंडर नदी के वेग से कटाव हो रहा है। लोगों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से यहां तटबंध और सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की।
विज्ञापन

सिमली बाजार के गोपी डिमरी, बलबीर लाल, बीरेंद्र कुमार व जयदीप गैरोला ने कहा कि सिमली में पिंडर नदी ढलान पर होने के कारण वेग से बहती है साथ ही इसमें आटागाड़ गदेरा भी मिलता है। अब बरसात में शिशु मंदिर, बगड़ आवासीय बस्ती व औद्योगिक क्षेत्र के नीचे पिंडर नदी से लगातार कटाव हो रहा है। कहा कि सात साल पहले आई बाढ़ में सुरक्षा दीवार व तटबंध बह गए थे, उसके बाद कई बार अधिकारियों से कहा गया, लेकिन सुरक्षा दीवार नहीं बनी। वहीं सिंचाई विभाग कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता मोहन बुटोला ने कहा कि सुरक्षा दीवार व चेकडैम का आकलन कर जल्द शासन को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति के बाद सुरक्षा दीवार बना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed