फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   English economics rather then replacing Sanskrit English subject Print

अंग्रेजी की जगह अर्थशास्त्र तो संस्कृत की जगह अंग्रेजी विषय प्रिंट

Thu, 01 Dec 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Thu, 01 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की गलती के कारण कई छात्र-छात्राओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। हाल यह है कि छात्र-छात्राओं ने पेपर तो किसी अन्य विषय में दिया लेकिन जब उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से मार्कशीट देखी तो उसमें कोई अन्य विषय प्रिंट हो रखे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में इन छात्र-छात्राओं को शुद्धिकरण करने के लिए कालेजों से कई किलोमीटर दूर टिहरी के चक्कर काटने पडेंगे। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल कुमार और संजय असवाल, सूरज सिंह, सुनील कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय की खामियों का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


टिहरी जाने वाले छात्र-छात्राओं का समय खराब होगा वहीं उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। कई छात्र-छात्राएं इस तकनीकि कमी के चलते बैंक पेपर भी नहीं भर पा रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने मांग की हैविश्विद्यालय को महाविद्यालय में ही त्रुटि संशोधन की व्यवस्था करानी चाहिए। ताकि छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र विपिन बिष्ट ने राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग से राजनीति विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी विषय में बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा दी थी। नेट से प्राप्त मार्कशीट में अंग्रेजी विषय के स्थान पर अर्थशास्त्र विषय दिया गया है।            

बीए द्वितीय की छात्रा नीलम ने हिंदी, राजनीति विज्ञान और संस्कृत विषय की परीक्षा दी थी। मार्कशीट में देखने पर पता लगा कि संस्कृत विषय की जगह अंग्रेजी विषय अंकित हुआ है। विषय को सुधार के लिए श्री देव सुमन के कार्यालय नई टिहरी जाना पड़ रहा है।


कोट्स
अधिकतर छात्र-छात्राएं किसी अन्य व्यक्ति से अपना परीक्षा फार्म भरवाते हैं। ऐसे में वे गलत विषय भर देते है। ऐसे में इस प्रकार की समस्याएं  होती है। हालांकि छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए महाविद्यालय द्वारा उनकी उपस्थिति का सत्यापन कर संबधित छात्र, छात्रा को श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के लिए भेज दिया जाता है। जहां अंकतालिका में सुधार हो जाता है।      
------डा. जीसी बेंजवाल, प्रभारी प्राचार्य पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed