फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   electricity line break from highway construction

हाईवे विस्तारीकरण से नौ गांवों की बिजली गुल

Wed, 17 Feb 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Wed, 17 Feb 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन

जोशीमठ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तारीकरण कार्य का खामियाजा नीती घाटी के नौ गांवों के ग्रामीण भुगत रहे हैं। 13 फरवरी को हाईवे विस्तारीकरण कार्य के दौरान मलबे में घाटी के गांवों के लिए सप्लाई हो रही बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी और पोल भी टूट गए थे, जिससे ग्रामीण अंधेरे में रह रहे हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बिजली बहाली की मांग की, लेकिन अभी तक क्षतिग्रस्त बिजली लाइन का सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं हो पाया।

इन दिनों जोशीमठ-मलारी हाईवे का विस्तारीकरण कार्य चल रहा है। बीते सप्ताह पांच दिनों तक हाईवे पर बोल्डर आने से वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी रही।

हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई तो अब घाटी की बिजली सप्लाई ठप पड़ गई है, जिससे लाता, रैंणी, झेलम, सुराईथोटा, भल्लागांव और सूकी गांवों के ग्रामीण शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार का कहना है कि हाईवे चौड़ीकरण से बिजली लाइन कई जगहों पर टूट गई है। इसे ठीक कराया जा रहा है। अवर अभियंता को मौके पर भेजा गया है। शीघ्र ही घाटी के गांवों में बिजली सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशीमठ-मलारी हाईवे बंद
जोशीमठ-मलारी हाईवे बुधवार शाम पांच बजे बंद हो गया। बीआरओ की ओर से रैणी गांव के समीप हाईवे विस्तारीकरण के लिए किए गए विस्फोट से चट्टान का एक हिस्सा हाईवे पर आ गया, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है।


पूर्व में भी करीब पांच दिनों तक हाईवे बंद रहा था। बीआरओ के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार तक हाईवे से बोल्डर हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु करने की बात कही है। हाईवे बंद होने से मलारी जाने वाले सेना के वाहनों की आवाजाही भी रुक गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed