फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Eight specialist doctors sought for hospitals in travel destinations

यात्रा पड़ावों के अस्पतालों के लिए मांगे आठ विशेषज्ञ चिकित्सक

Sat, 17 Apr 2021 06:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Eight specialist doctors sought for hospitals in travel destinations
चमोली का स्वास्थ्य विभाग अभी से चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। विभाग ने स्वास्थ्य निदेशालय से यात्रा पड़ावों के अस्पतालों में आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग उठाई। साथ ही बदरीनाथ धाम में कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) की मांग की गई है।
विज्ञापन

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के यात्रा पड़ावों में अस्पताल तो हैं, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव है, जिससे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को स्वास्थ्य लाभ के लिए झोलाछाप डॉक्टर पर निर्भर रहना पड़ता है। कोरोनाकाल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बदरीनाथ, जोशीमठ, घांघरिया, गोविंदघाट, गौचर और गैरसैंण स्वास्थ्य केंद्रों को सुविधा संपन्न बनाने का निर्णय लिया है। सीएमओ डा. जीएस राणा ने बताया कि यात्रा से जुड़े स्वास्थ्य केंद्रों में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ और एक कार्डियोलॉजिस्ट के साथ ही आठ विशेषज्ञ चिकित्सक, 6 मेडिकल ऑफिसर, 12 पैरा मेडिकल स्टाफ और 8 स्टाफ नर्स की तैनाती की मांग की गई है। बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा के मुख्य पड़ाव पांडुकेश्वर और बदरीनाथ धाम में 108 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और बदरीनाथ सहित प्रमुख अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed