{"_id":"637a5c5e1adc473f14542ad0","slug":"efforts-will-be-made-to-preserve-the-fairs-kapri-karnpryag-news-drn4287106155","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौचर मेले में संकल्प और माया के गीतों पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौचर मेले में संकल्प और माया के गीतों पर झूमे दर्शक
विज्ञापन
औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर के समापन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि मेलों से लोगों को स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलता है। ऐसे में मेलों को संजोए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने जरूरी हैं।
उपनेता प्रतिपक्ष ने गौचर मेले को भव्य बनाने के लिए प्रशासन और मेला कमेटी की सराहना की और मेला पांडाल को पौराणिक नक्काशियों से सजाने का जिक्र करते हुए पौराणिक धरोहरों को संरक्षित रखने की बात कही।
कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, सभासद मुकेश नेगी, ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक विनोद नेगी, इंदू पंवार, ज्योत्सना जोशी, हरीश नयाल, राजेंद्र बिष्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट, राजेश्वरी नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित डॉ. हरिकृष्ण वैष्णव चल बैजयंती नृत्य प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय जलगांव के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि ब्रिटिश द इंग्लिश प्री स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में संस्कार द पब्लिक स्कूल प्रथम, जीजीआईसी द्वितीय और सीनियर वर्ग में जीआईसी पहले व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज दूसरे स्थान पर रहे। संवाद
मेले की सांस्कृतिक संध्या संकल्प खेतवाल और कुमाऊंनी लोक गायिका माया उपाध्याय के नाम रही। असम के कलाकारों ने भी प्रस्तुति से रंग जमाया। संकल्प खेतवाल की टीम ने माठू माठू हिट छोरी तेरी गागर छलकेंदी, ओ भिना कसके जांदू द्वारहाटा, कसम खांदु तेरी और त्वीन क्या जादू काई की प्रस्तुति दी। कुमाऊंनी लोक गायिका माया उपाध्याय और साथी कलाकारों ने क्रीम पाउडर लगनि किलै नी, हाय काखड़ी झिल मां, सुरा सुरा हवा चली साड़ी सम्हाल, घास काटलू ईजू ऊंचा डांडा मां की प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। संवाद
गौचर मेले के समापन पर इंडियन एकेडमी देहरादून/कर्णप्रयाग के निदेशक मुनेंद्र खंडूड़ी को पंडित महेशानंद नौटियाल शिक्षा एवं साहित्य प्रसार सम्मान से नवाजा गया। उनको यह सम्मान मुख्य अतिथि उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने प्रदान किया। इसके अलावा फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम हरि सिंह फुटबॉल क्लब गौचर 55 हजार और उपविजेता पौड़ी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 31 हजार नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। वॉलीबाल में विजेता टीम हरि सिंह वॉलीबाल क्लब गौचर बी को 51 हजार व उपविजेता हरि सिंह वॉलीबाल क्लब ए को 25 हजार व ट्रॉफी प्रदान की गई। पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। संवाद