{"_id":"6a1d8285e2e8c977af0a9ae3","slug":"efforts-to-save-bahugunanagar-begin-with-50-crores-to-be-spent-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-124154-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बहुगुणानगर को बचाने की कवायद शुरू, 50 करोड़ से होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बहुगुणानगर को बचाने की कवायद शुरू, 50 करोड़ से होंगे खर्च
Mon, 01 Jun 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 01 Jun 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
सिंचाई विभाग ने शुरू किया सुरक्षा कार्य, बहुगुणानगर के ऊपरी और निचली ओर करीब 187 मीटर क्षेत्र में होने हैं काम
पाइलिंग कर 22 मीटर तक जमीन में डाले जाएंगे पाइप
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। भूधंसाव प्रभावित बहुगुणानगर को बचाने की कवायद आखिरकार शुरू हो गई है। यहां सुरक्षा कार्यों के लिए 50 करोड़ की मंजूरी मिली है। बहुगुणानगर के ऊपरी और निचली ओर करीब 187 मीटर क्षेत्र में काम होने हैं। सोमवार को सिंचाई विभाग ने पूजा-अर्चना कर सुरक्षा कार्य की शुरुआत की।
बहुगुणानगर में करीब चार साल से भूधंसाव हो रहा है। यहां कई मकानों में गहरी दरारें हैं और करीब 38 परिवार प्रभावित हैं। हालांकि यहां काम शुरू किया गया था लेकिन बीते 5 मई को प्रभावितों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया और करीब 19 दिनों तक पहले मुआवजा देने और फिर सुरक्षा कार्य की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विधायक अनिल नौटियाल की ओर से प्रभावितों को मुख्यमंत्री से वार्ता कराने के आश्वासन पर धरना स्थगित हुआ। अब एक जून सोमवार से यहां सुरक्षा कार्य शुरू हो गए हैं। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता शुभम डोभाल ने बताया कि पूरे क्षेत्र में ट्रीटमेंट कार्य होना है जिसमें जगह-जगह पाइलिंग कर जमीन के 22 मीटर अंदर पाइपों को डाला जाएगा। इसके बाद लोहे के रोड डालने के बाद उसमें सीमेंट कंक्रीट डाला जाता है। यह तकनीक जमीन के अंदर को मजबूत बनाती है। पहले मंडी परिसर के आसपास यह कार्य किया जाएगा जिसके बाद कर्णप्रयाग नैनीसैंण मोटर मार्ग पर काम शुरू किया जाएगा।
सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडलमुआवजे की मांग के लिए आंदोलन कर रहे प्रभावित परिवारों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक अनिल नौटियाल के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री से मिले। प्रभावित कमला रतूड़ी ने बताया कि भेंट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें मुआवजे संबंधी मामले में सकारात्मक आश्वासन दिया है। इस मौके पर हरेंद्र बिष्ट, मनवर रावत, राकेश रावत मौजूद रहे।