{"_id":"66ec162aa381dcdfb0025a8a","slug":"dustbins-are-not-being-kept-in-vehicles-karnpryag-news-c-48-kpg1001-109086-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वाहनों में नहीं रखे जा रहे कूड़ेदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वाहनों में नहीं रखे जा रहे कूड़ेदान
Thu, 19 Sep 2024 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। स्वच्छता बनाए रखने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहनों में कूड़ेदान लगाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन इन निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। वाहनों में सवारियां बस स्टॉप और अन्य जगह कूड़ा फेंकने के लिए मजबूर हैं। जबकि मामले में विभागीय कार्रवाई केवल चालान तक सिमटी है।
चमोली जिले में बस, टैक्सी सहित करीब 1500 पब्लिक ट्रांंसपोर्ट के वाहन हैं। नियमानुसार स्वच्छता के लिए सभी वाहनों में कूड़ेदान होना अनिवार्य है। कूड़ेदान नहीं होने पर परिवहन विभाग 500 रुपये का जुर्माना लगाता है। मगर कई वाहनों में कूड़ेदान नहीं हैं जबकि कई वाहनों में सिर्फ खानापूर्ति के लिए कूड़ेदान रखे हैं। वहीं एआरटीओ ज्योतिशंकर मिश्रा का कहना है कि कूड़ेदान न लगाए जाने पर स्वच्छता में 50 वाहनों के चालान किए गए हैं। वाहनों में कूड़ेदान नहीं लगाने पर सख्ती बरती जा रही है। संवाद