फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Durga Saptashati recitation begins with Ghat installation in Badrinath

Chamoli News: बदरीनाथ में घट स्थापना के साथ दुर्गासप्तशती पाठ शुरू

Mon, 22 Sep 2025 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 22 Sep 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
Durga Saptashati recitation begins with Ghat installation in Badrinath
फोटो
विज्ञापन

माता के नौ रूपों के साथ ही लक्ष्मी और उर्वशी की होती है पूजा
देवी मंदिरों में पहले दिन हुई शैलपुत्री की पूजा, गैरसैंण में महिलाओं ने शोभायात्रा निकाली

संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ/कर्णप्रयाग/गौचर/नारायणबगड़/आदिबदरी/गैरसैंण। शारदीय नवरात्रि पर सोमवार को बदरीनाथ मंदिर परिसर में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में घट स्थापना की गई। साथ ही माता लक्ष्मी, देवी उर्वशी की पूजा के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू हो गया है। पाठ नवमी तक चलेगा। वहीं देवी मंदिरों में भी पूजा-अर्चना हुई। पहले दिन शैलपुत्री की पूजा की गई।
बदरीनाथ मंदिर परिसर में नवरात्र पूजा पंडाल बनाया गया है। सुबह शुभ मुहूर्त पर माता दुर्गा के नौ रूपों का स्मरण करते हुए घट स्थापना की गई। यहां दुर्गा के नौ रूपों के साथ माता लक्ष्मी और देवी उर्वशी की भी पूजा की गई। बदरीनाथ धाम में देवी उर्वशी का शक्तिपीठ है। इस दौरान रावल अमरनाथ नंबूदरी, अनिल थपलियाल, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उमेश सती, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, मंदिर प्रभारी अधिकारी राजेंद्र सेमवाल, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर, चंडिका मंदिर सिमली, चंंडिका मंदिर जिलासू, नंदा देवी और ऊफरांई देवी मंदिर नौटी, गौरजा देवी मंदिर तोप, कालिंका देवी मंदिर गौचर तथा नारायणबगड़ के सिद्धपीठ चौपता चौंरी देवी मंदिर, कालिंका मंदिर कुलसारी, दक्षिण काली मंदिर बधाणगढ़ी और आदिबदरी के महिष मर्दनी मंदिर, दक्षिण काली मंदिर चांदपुर गढ़ी आदि देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। वहीं गैरसैंण में महिलाओं ने शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन



देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
रुद्रप्रयाग। शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। महिला व युवक मंगल ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। सोमवार को शक्तिपीठ कालीमठ, मठियाणाखाल, कालीशिला, चंडिका मंदिर रामपुर-नयाल्सू, हरियाली देवी मंदिर, चंडिका मंदिर महड़ सहित अन्य देवी मंदिरों में देवी के जयकारे भी गूंजते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed