फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Due to the treatment of the highway, vehicles are stopped for hours in Nandprayag, people are troubled

Chamoli News: हाईवे के ट्रीटमेंट से नंदप्रयाग में रोक रहे घंटों वाहन, लोग परेशान

Thu, 03 Apr 2025 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 03 Apr 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
Due to the treatment of the highway, vehicles are stopped for hours in Nandprayag, people are troubled
डीएम से हाईवे बंद करने का समय बदलने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग के पास सुधारीकरण कार्य से लोग परेशान हो गए हैं। दोपहर के समय चार से पांच घंटे तक वाहनों को रोका जा रहा है और इस दौरान लोगों की आवाजाही होती है। इस कारण आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हाईवे का काम जल्द से जल्द पूरा करने और हाईवे बंद करने का समय बदलने की मांग की।

धीरेंद्र गरोड़िया, गिरीश आर्य, योगेंद्र बिष्ट, पंकज पंवार, अंजू अग्निहोत्री, मंजू अग्निहोत्री, सुरेंद्र पोखरियाल आदि ने कहा कि नंदप्रयाग के पास पर्थाडीप में सुधारीकरण कार्य के कारण दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा रखी है। वहीं सैकोट वाले मार्ग पर भी चौड़ीकरण कार्य चल रहा है इसलिए इस मार्ग पर भी बड़े वाहनों का आवागमन बंद किया हुआ है। ऐसे में इन वाहनों को घंटों नंदप्रयाग में ही रोका जा रहा है। उन्होंने हाईवे पर सुबह छह से नौ बजे और अपराह्न तीन से छह बजे तक वाहनों के आवागमन के लिए हाईवे को खोला जाए जिससे लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed