फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Due to lack of road, the sick old man was taken to the hospital by walking on a stick

Chamoli News: सड़क नहीं होने से बीमार बुजुर्ग को डंडी-कंडी से पहुंचाया अस्पताल

Sat, 01 Mar 2025 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 01 Mar 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of road, the sick old man was taken to the hospital by walking on a stick
नारायणबगड़ नाखोली के ग्रामीण कई समय से कर रहे सड़क की मांग
विज्ञापन

नारायणबगड़। विकासखंड के नाखोली गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया है। ऐसे में ग्रामीणों को दो किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। शनिवार को नाखोली गांव की 69 वर्षीय बुजुर्ग भागा देवी का स्वास्थ्य बिगड़ा। ऐसे में ग्रामीणों द्वारा डंडी कंडी की मदद से पहाड़ी रास्तों से होते हुए बुजुर्ग को दो किमी दूर सड़क तक लाया, वहां से फिर उन्हें नारायणबगड़ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

ग्राम पंचायत प्रशासक श्याम सिंह बिष्ट ने बताया कि उनका गांव वर्षों से मोटर मार्ग की मांग करते आ रहा हैं, लेकिन आज तक उनके गांव के लिए मोटर मार्ग नहीं बन पाया है। ग्रामीण भगत सिंह, करण सिंह, सुरेन्द्र सिंह, उमेद सिंह, जयवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह बुटोला, रुकमणि देवी, सुनीता देवी, ममंद अध्यक्ष यशोदा देवी ने बताया कि सड़क न होने से ग्रामीणों को गदेरों और पहाड़ी रास्तों से आवागमन करने के लिए मजबूर होना पड़ता हैं। वहीं विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि नाखोली गांव की लिए सड़क के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed