फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Driver died in road accident

Chamoli News: सड़क दुर्घटना में चालक की मौत

Fri, 11 Aug 2023 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Driver died in road accident
नारायणबगड़। नारायणबगड़-परखाल-सिलौड़ी मोटर मार्ग पर एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। शुक्रवार को राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बृहस्पतिवार को नारायणबगड़ से देर शाम सवारियां लेकर बुलेरो वाहन सिलौडी के लिए रवाना हुई थी। आंगतोली गांव से आगे सडक़ मार्ग अवरुद्ध होने के कारण चालक सवारियों को उतारकर वाहन को बैक करने लगा। तभी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक धन सिंह (55) पुत्र विशन सिंह ग्राम-सिलौडी की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर नारायणबगड़ रिपोर्टिंग पुलिस चौकी प्रभारी अनिल बिंजोला मयफोर्स मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से चालक के शव को खाई से निकाल कर सडक़ तक लाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed