फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drinking water scheme was constructed from rain pond instead of source

Chamoli News: स्रोत के बजाय बरसाती गदेरे से कर दिया पेयजल योजना का निर्माण

Fri, 21 Jun 2024 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 21 Jun 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme was constructed from rain pond instead of source
फोटो
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कोठा के ग्रामीणों ने निर्माण में सरकारी धन के दुरुपयोग का लगाया आरोप
ग्रामीणों ने एसडीएम को भेजा ज्ञापन, जांच की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोठा (राजकुण्डी) में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना के पाइप बरसाती गदेरे से जोड़ दिए गए जबकि ग्रामीणों ने जिस स्रोत से योजना के निर्माण की बात कही थी उसे दूरस्थ बता दिया गया। ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ आक्रोश जताया और योजना के निर्माण में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की जांच की मांग एसडीएम से की। कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदर्शन करेंगे।

गांव के पूर्व प्रधान कमलादत्त पुरोहित ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव के लिए बनाई जा रही पेयजल योजना के कार्य में कार्यदायी संस्था जल संस्थान लापरवाही बरत रहा है। कहा कि ग्राम पंचायत की बैठक में हलवान से तुणिया गदेरे के स्रोत से पेयजल योजना के पाइप जोड़ने पर सहमति बनी थी। मगर जल संस्थान ने ग्रामीणों की ओर से तय किए गए योजना के स्रोत को दूरस्थ बताकर योजना के पाइप बरसाती गदेरे से जोड़ दिए। ऐसे में यहां सिर्फ बरसात में पानी आएगा वह भी दूषित। ग्रामीणों ने पेयजल योजना के निर्माण में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया और उपजिलाधिकारी थराली को ज्ञापन भेजकर योजना के जांच की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में कमलादत्त, बच्चीराम, राजेंद्र प्रसाद, केदारदत्त, मोहन प्रसाद गोदावरी देवी आदि शामिल रहे। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता डीसी पुरोहित का कहना है कि जहां से पेयजल योजना का निर्माण किया गया है उसका चयन भी ग्रामीणों ने किया था। अब समस्या का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed