{"_id":"6b0570413085e0481a04735b","slug":"doors-of-the-latu-devta-temple-closed-following-the-jagaron-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-128057-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जागरों के साथ बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जागरों के साथ बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट
Tue, 24 Nov 2026 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो
छह माह बाद बैशाख पूर्णिमा के अवसर पर खुलेंगे
पुजारी ने आंखों पर पट्टी बांधकर दीया जलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। वाण स्थित लाटू देवता मंदिर के कपाट मंगलवार को विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। पुजारी ने आंखों पर पट्टी बांधकर दीया जलाया और मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। अब छह माह बाद बैसाख की पूर्णिमा को मंदिर के कपाट खुलेंगे।
मंगलवार सुबह मंदिर के पुजारी खीम सिंह ने आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश किया। उन्होंने दीया जलाया और इसके बाद मंदिर के मुख्य कपाट बंद कर दिए गए। कपाट बंद होते ही पूरा क्षेत्र लाटू के जयकारों से गूंज उठा। राजजात समिति वाण के अध्यक्ष हीरा गढ़वाली ने बताया कि मंदिर के कपाट छह माह बाद बैसाख की पूर्णिमा को खुलेंगे। इस दौरान यहां पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। लाटू देवता मंदिर आज भी श्रद्धालुओं के लिए एक रहस्य बना हुआ है। यहां पुजारी के अलावा अन्य कोई प्रवेश नहीं करता। पुजारी खीम सिंह ने बताया कि मान्यता है कि मंदिर में नागमणि विराजमान है जिसे देखकर आंखों की रोशनी जा सकती है। इसलिए श्रद्धालु मंदिर से करीब 12 मीटर बाहर से ही पूजा करते हैं। इस मौके पर पंडित रमेश कुनियाल, नवीन चंद्र, प्रधान नंदुली देवी, बीडीसी मेंबर हेमा देवी, महाबीर बिष्ट, संदीप कुमार आर्य, गौरी खत्री, मोहन गांववासी, हीरा गढवाली, कृष्णा बिष्ट, हीरा पहाड़ी, हीरा बुग्याली, मनोज पाल, मदन मोहन, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
गौचर के शिव मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार
गौचर। मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर का जीर्णोद्धार होने के बाद मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना की गई। हवन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर श्रद्धालुओं को समर्पित किया गया। बदरीनाथ हाईवे के पास नगर पालिका ने हाल ही में मंदिर का जीर्णोद्धार कराया है। इस मौके पर पुजारी राधाबल्लभ थपलियाल, पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, सभासद विनीत रावत, वीरेंद्र राणा, बब्बन रावत, अवर अभियंता राजीव चौहान, कर निरीक्षक रोशन सिंह पुंडीर, सुवोध रावत, हरीश नयाल आदि मौजूद थे। संवाद