फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dog pits bear to Save the owner.

मालकिन को बचाने भालू से भिड़ा कुत्ता

Thu, 22 Dec 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Thu, 22 Dec 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
Dog pits bear to Save the owner.
गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में भालू के हमले में घायल महिला का ईलाज करते चिकित्सक। - फोटो : amar ujala.

जंगल में घास लेने गई मंडल घाटी के देवलधार गांव की एक महिला को भालू ने हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। महिला के साथ जंगल गए पालतू कुत्ते ने भालू के साथ संघर्ष कर उसे जंगल की ओर भागने को मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे मंडल घाटी के देवलधार गांव के रघुवीर लाल की पत्नी अनीता (28 वर्ष) घास के लिए गांव के पास जंगल गई थी। उसके साथ उनका पालतू कुत्ता भी जंगल की ओर आ गया। अनीता घास काट ही रही थी कि अचानक झाड़ियों में घात लगाकर बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया। अनीता के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुत्ता वहां पहुंचा और भालू पर झपट गया। कुत्ते के काफी आक्रामक होने से भालू जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन


अनीता लहूलुहान हालत में गांव के पास पहुंची, लोगों ने वाहन की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अनीता के सिर और पांव में भालू के नाखून के गहरे जख्म पड़े हैं। घायल अनीता ने बताया कि अचानक भालू उसके सामने आ गया और उस पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर उनका कुत्ता वहां पहुंचा और भालू पर झपट पड़ा। अनीता कहती है कि कुत्ते की वजह से ही आज वह जिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन दोपहर आबादी वाले क्षेत्रों में घुस रहा भालू
पीपलकोटी/जोशीमठ। 
बंड क्षेत्र में इन दिनों भालू की जबरदस्त है। भालू दिन दोपहर ही आबादी वाले क्षेत्रों में घुस रहा है। जोशीमठ क्षेत्र में भी पिछले छह माह से भालू कई लोगों पर हमला कर चुका है। बंड क्षेत्र के हाट गांव में भालू गोशालाओं की छत तोड़कर मवेशियों को मार रहा है। हाट गांव के राजेंद्र प्रसाद हटवाल और मठ गांव के मोहन प्रसाद की दुधारू गाय को दिन दोपहर भालू ने शिकार बना दिया। 

क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता शाह का कहना है कि ग्रामीणों को जल्द ही भालू की दहशत से निजात नहीं दिलाई गई तो ग्रामीणों को साथ लेकर वन विभाग कार्यालय पर आंदोलन शुरू कर देंगे। वहीं, जोशीमठ क्षेत्र में भी भालू की दहशत कम नहीं हो रही है।


जोशीमठ निवासी महेंद्र सिंह का कहना है कि तपोवन क्षेत्र और जोशीमठ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भालू शाम होते ही आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा है।

इधर, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के एसडीओ सर्वेश कुमार दूबे का कहना है कि कई लोग खाद्य सामग्री को कूड़े में डाल देते हैं, उसे खाने के लिए भालू आबादी क्षेत्र में पहुंच जाता है। उन्होंने खाद्य सामग्री को बाहर न डालने की अपील की है। कहा गया कि भालू को खदेड़ने के लिए वन कर्मी लंबी दूरी की गश्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed