फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   DM took stock of travel arrangements in Badrinath

डीएम ने बदरीनाथ में लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

Sat, 26 Jun 2021 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
DM took stock of travel arrangements in Badrinath
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ शनिवार को बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही होटल व्यवसायियों ने डीएम से शिकायत की कि बीआरओ ने सीवर लाइन के ऊपर से सड़क पर डामरीकरण कार्य कर दिया है जबकि पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए बीआरओ के अधिकारियों को शीघ्र व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बदरीनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को सभी होटल, धर्मशालाओं और दुकानों में पेयजल सप्लाई और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बिजली व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों से भी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed