फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   DM gave instructions to open closed roads soon

बंद सड़कों को जल्द खोलने के डीएम ने दिए निर्देश

Mon, 18 Jul 2022 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to open closed roads soon
गोपेश्वर जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम हिमांशु खुराना। - फोटो : GOPESHWAR
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को आपदा प्रबंधन की बैठक लेते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में बंद सड़कों को जल्द से जल्द खोलने के भी निर्देश दिए। बैठक में सड़क निर्माण कंपनी एनपीसीसी (नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन कंपनी) के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में बरसात में हुए नुकसान की समीक्षा करते हुए बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) और एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) को संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त मशीनें और साइन बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन विभागों के पास संसाधनों की कमी है इसकी सूचना तत्काल दें। डीएम ने जल संस्थान को पेयजल की आपूर्ति ठप पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए कहा। इस दौरान आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि 15 जून से अब तक आपदा से चार लोगों की मौत हुई है जबकि अभी भी जिले में 33 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ बदरीनाथ रमाकांत तिवारी, एसपी श्वेता चौबे, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह और प्रभारी सीएमओ डा. उमा रावत सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed