Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   District administration alert on declaration of big caste, meeting called

Chamoli News: बड़ी जात की घोषणा पर जिला प्रशासन सतर्क, बैठक बुलाई

Tue, 20 Jan 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 20 Jan 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
District administration alert on declaration of big caste, meeting called
23 जनवरी से पहले बुलाई जाएगी बड़ी जात और राजजात समिति की बैठक
विज्ञापन




जिलाधिकारी ने बड़ी जात आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ की भेंट वार्ता



संवाद न्यूज एजेंसी



गोपेश्वर। हिमालय की अधिष्ठात्री देवी मां नंदा की बड़ी जात के आयोजन की घोषणा होते ही अब जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन बड़ी जात (यात्रा) आयोजन समिति और राजजात समिति नौटी के बीच एकराय बनाने में जुट गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी ने बड़ी जात आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन बड़ी जात का दिनपट्टा (मुहूर्त) घोषित होने से पहले नंदा राजजात समिति नौटी और बड़ी जात समिति के बीच बैठक कर एकराय बनाई जाएगी।



मंगलवार को बड़ी जात समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत (सेवानिवृत) और जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी व कुरुड़ सिद्धपीठ मंदिर के हक-हकूकधारी पहुंचे। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि वसंत पंचमी से पहले राजजात और बड़ी जात समिति के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। जिला प्रशासन इसकी मध्यस्थता करेगा। बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हम वार्ता के लिए तैयार हैं। पूर्व में भी प्रशासन ने राजजात समिति के लोगों को वार्ता के लिए बुलाया मगर वे नहीं आए। उन्हाेंने पूछा कि जिला प्रशासन ने समिति के विरुद्ध अभी तक क्या एक्शन लिया है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि वसंत पंचमी से पहले दोनों समितियों के पदाधिकारियों के बीच बैठक करवाई जाएगी। यदि राजजात समिति के लोग बैठक में नहीं आते हैं तो आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर मां नंंदा डोली समिति के अध्यक्ष अशोक गौड़, नरेश गौड़, सुखवीर रौतेला, कुंदन सिंह, कृपाल सिंह, गौर सिंह, दीवान सिंह नेगी, हर्षवर्द्धन सिंह, भगवती देवी और भगवती प्रसाद मैंदोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन








इंसेट-



डीएम, एडीएम को सौंपा निमंत्रणपत्र



- मां नंंदा की बड़ी जात आयोजन समिति ने जिलाधिकारी गौरव कुमार सहित एडीएम, एसडीएम और जिला पर्यटन विकास अधिकारी को 23 जनवरी को बड़ी जात आयोजन के मुहूर्त समारोह में शामिल होने का निमंत्रणपत्र भी सौंपा। उन्होंने कहा कि मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर परिसर में भव्य तरीके से बड़ी जात का मुहूर्त निकाला जाएगा। इसमें दशोली, बधाण, बंड क्षेत्र के साथ ही मां नंदा के हक-हकूकधारी मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन








बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष बोले - हमारे धैर्य को कमजोरी समझा गया



गोपेश्वर। बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल (सेनि) हरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मां नंंदा के प्रत्येक दस्तावेजों में नौटी का नाम आगे किया जा रहा है जबकि माता का सिद्धपीठ कुरुड़ है। पिछले आठ माह से कुरुड़ मंदिर को पर्यटन मानचित्र पर स्थान देने, मां नंदा की बड़ी जात की शुरुआत कुरुड़ से करने और छूटे पड़ावों को जात में शामिल करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन से लेकर शासन के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अभी तक हमारे धैर्य को कमजोरी समझा गया। अब बड़ी जात का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा।देवाल के महावीर बिष्ट ने कहा कि मां की पवित्र यात्रा को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। सरकार के दबाव में राजजात को स्थगित कर दिया गया। क्षेत्रीय विधायक चुप्पी साधे हुए हैं। सरकार भी अपना पक्ष रखे कि क्या वे धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं में हस्तक्षेप कर रही है। बंड डोली समिति के अध्यक्ष अशोक गौड़ ने कहा कि नंदा देवी के सिद्धपीठ कुरुड़ की अनदेखी की जा रही है। इस धार्मिक यात्रा का राजनीतिकरण न किया जाए। धर्म, आस्था और परंपरा के अनुसार इसका संचालन किया जाना चहिए। यह यात्रा लोगों की आस्था और भावना से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed