फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   distribute land will reject

उद्यमियों को आवंटित भूखंड होंगे निरस्त

Mon, 28 Dec 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Mon, 28 Dec 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन

कालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र में जिन उद्यमियों की ओर से अभी तक उद्यम स्थापित नहीं किए गए हैं, उनके भूखंड निरस्त किए जाएंगे। जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक में डीएम विनोद कुमार सुमन ने जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को तत्काल आवंटित भूखंड निरस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने उद्यमियों से आह्वान किया कि यात्राकाल में बदरीनाथ धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों को स्थानीय उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए सूक्ष्म उद्योग स्थापित किए जाएं।

विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र सिमली के सचिव धन सिंह नेगी ने औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल किल्लत और बिजली समस्या से अवगत कराया। इस पर डीएम ने जल संस्थान के ईई को शीघ्र औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल लाइन के विस्तारीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उद्योग विभाग के महाप्रबंधक डा. महावीर जगवाण ने बताया कि प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना की तर्ज पर राज्य सरकार की ओर से सीएम स्वरोजगार योजना शुरू की गई है, जिसमें सूक्ष्म उद्यमों को स्थापित करने के लिए पांच लाख का ऋण दिया जा रहा है। इस मौके पर सीडीओ संजय कुमार, औद्योगिक क्षेत्र सिमली के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, राकेश गैरोला और उदय सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed